Type Here to Get Search Results !

Infolinks In Text Ads

जनगणना 2011: एड्युकेशन (शिक्षा ) के अंक

0



भारत में शिक्षा के मामले में जैन समुदाय के लोग सबसे आगे हैं तो मुस्लिम सबसे पीछे। देश में ग्रैजुएशन करने वाले लोगों का औसत करीब छह फीसदी है, मुस्लिम समुदाय के लोगों का औसत इसका करीब आधा है। वहीं, जैन समुदाय के करीब एक चौथाई यानी 25 फीसदी से ज्यादा लोग ग्रैजुएशन या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके हैं।

तकनीक शिक्षा के मामले में ईसाई समुदाय सबसे आगे है। इस समुदाय के 2.2 फीसदी लोग डिप्लोमा होल्डर हैं तो इसके बाद आने वाले सिख समुदाय के केवल 0.8 फीसदी लोगों के पास डिप्लोमा है। यह आंकड़े 2011 की जनगणना से सामने आए हैं। हालांकि, संतोषजनक बात यह है कि अबतक दूसरे समुदायों से पीछे रहे मुस्लिमों और बौद्धों में पढ़ने वालों की संख्या सबसे तेज गति से बढ़ रही है।

2001 से मुकाबले 2011 के बीच मुस्लिमों में 60 फीसदी की तेजी से ग्रैजुएट बढ़े हैं। हिंदुओं में यह तेजी 55 फीसदी रही। सबसे ज्यादा तेजी तो नव बौद्धों में देखने को मिली है। इनमें 74 फीसदी की तेजी से ग्रैजुएट बढ़ रहे हैं। इसमें मुख्यतौर पर दलित हैं, जिन्होंने बीआर आंबेडकर के आह्वान पर बौर्ध धर्म अपनाया था। देश में ग्रैजुएट होने की दर 54 फीसदी है। तकनीकी शिक्षा के मामले में देश की पढ़ाई की दर 68 फीसदी है, मुस्लिमों में यह तेजी 81 फीसदी है और बौद्धों में आश्चर्यजनक रूप से 130 फीसदी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.