0

Join Our FaceBook Group To Get More and More Fast Update With Direct Link.. CLICK HERE

Join Our Whatsapp Group To Get More and More Fast Update With Direct Link.. CLICK HERE

Download our android App 'E-edugujarat'and Download Direct Materials CLICK HERE

हम में से अधिकतर लोग कम्प्यूटर पर इंटरनेट यूज़ करते वक़्त पूरा काम माउस से ही करते है जबकि कम्प्यूटर पर फटाफट इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए कई शार्ट कीज होती है जिनका प्रयोग करके हम फटाफट इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकते है। इनमे से अधिकतर शॉर्ट कीज सभी इंटनेट ब्राऊज़र पर काम करती है जबकि कुछ शॉर्ट कीज इंटरनेट एक्सप्लोरर, Rोम, मोजिला और फायरफॉक्स पर अलग अलग काम करती है। हम आपको यहाँ ऎसी 41शॉर्ट कीज के बारे में बता रहे है जो हर ब्राउज़र पर काम करती है।

1. Ctrl+1 (1 से 8 तक सभी नंबर काम करते हैं)
इस शॉर्टकट की मदद से आप ब्राउजर में खुले टैब्स के बीच शफल कर सकते हैं। Ctrl के साथ जो भी नंबर दबाया जाएगा उस नंबर का टैब खुल जाएगा।

2. Ctrl+9 : किसी भी ब्राउजर में खुले आखिरी टैब पर जाने के लिए।

3. Ctrl+Tab : जिस टैब पर आप हैं उससे अगले पर जाने के लिए इसके अलावा, Ctrl+Page Up का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ये शॉर्टकट इंटरनेट एक्सप्लोरर पर काम नहीं करेगा।

4. Ctrl+Shift+Tab : जिस टैब पर आप हैं उसके पहले वाले टैब पर जाने के लिए।

5. Ctrl+W या Ctrl+F4 : सभी टैब्स को बंद करने के लिए।

6. Ctrl+Shift+T : गलती से बंद किए गए आखिरी टैब को दोबारा खोलने के लिए।

7. Ctrl+T : नए टैब को खोलने के लिए।

8. Ctrl+N : नई ब्राउजर विंडो खोलने के लिए।

9. Ctrl+F4 : ब्राउजर को बंद करने के लिए।

10. Middle Click a Tab (किसी भी टैब के ऊपर जाकर माउस से मिडिल क्लिक करना) - टैब को बंद करने के लिए।

11. Ctrl+Left Click, Middle Click - बैकग्राउंड में मौजूद किसी भी लिंक को दूसरे टैब में खोलने के लिए।

12. Shift+Left Click- किसी भी लिंक को दूसरी ब्राउजर विंडो में खोलने के लिए।

13. Ctrl+Shift+Left Click–किसी भी लिंक को पहले टैब में खोलने के लिए।

14. Alt+Space (स्पेस बटन) - मेन मेनु खोलने के लिए।

15. Alt+Right Arrow, Shift+Backspace– ऑनलाइन वीडियो को फॉरवर्ड करने के लिए।

16. F5– पेज रीलोड करने के लिए।

17. Esc- बंद करने के लिए।

18. Alt+Home– ब्राउजर का होम पेज लोड करने के लिए।

19. Ctrl और + : जूम इन (पेज के कंटेंट को जूम करना)

20. Ctrl और - : जूम आउट

21. Ctrl+0– पेज को डिफॉल्ट जूम पर सेट करने के लिए।

22. F11– Full Screen मोड पर ले जाने के लिए।

23. स्पेसबार या पेज डाउन बटन (Space, Page Down) - वेबपेज को Scroll Down करने के लिए (पेज पर नीचे की ओर जाने के लिए)

24. Shift+Space, Page Up– वेबपेज को Scroll Up करने के लिए (पेज पर ऊपर की ओर जाने के लिए)

25. होम (Home)- वेबपेज पर सबसे ऊपर जाने के लिए।

26. एंड (End)- वेबपेज पर सबसे नीचे जाने के लिए।

27. मिडिल क्लिक (माउस से वेबपेज पर मिडिल क्लिक करना)- माउस के मूवमेंट पर वेबपेज की Scrolling सेट करना।

28. Ctrl+L, Alt+D, F6– एड्रेस बार पर फोकस करना ताकी उसपर टाइप किया जा सके।

29. Ctrl+Enter– एड्रेस बार पर कोई भी शब्द टाइप करने के बाद अगर ष्टह्लrद्य+श्वnह्लer दबाया जाए तो ब्राउजर पर अपने आप उस शब्द के सामने WWW. और अंत में .com लग जाएगा।

30. Alt+Enter– एड्रेस बार में टाइप किए गए लिंक को दूसरे टैब में खोलना।

31. Ctrl+F, F3– वेबपेज पर सर्च बॉक्स खोलने के लिए।

32. Ctrl+G, F3– वेबपेज पर अगला मैच करने वाला टेक्स्ट आइटम ढूंढने के लिए।

33. Ctrl+Shift+G, Shift+F3– वेबपेज पर पिछला मैच करने वाला टेक्स्ट आइटम ढूंढने के लिए।

34. Ctrl+H– ब्राउजिंग हिस्ट्री खोलने के लिए।

35. Ctrl+J– डाउनलोड हिस्ट्री खोलने के लिए।

36. Ctrl+D– जिस बेवसाइट को खोला हुआ है उसे बुकमार्क करने के लिए।

37. Ctrl+Shift+Del– ब्राउजिंग हिस्ट्री डिलीट करने वाली विंडो को खोलने के लिए।

38. Ctrl+P– खुले हुए वेबपेज का प्रिंट आउट लेने के लिए।

39. Ctrl+S– खुले हुए वेबपेज को कम्प्यूटर में सेव करने के लिए।

40. Ctrl+O– अपने कम्प्यूटर में सेव की हुई कोई भी फाइल खोलने के लिए।

41. Ctrl+U– किसी भी वेबपेज का सोर्स कोड खोलने के लिए (ये शॉर्टकट इंटरनेट एक्सप्लोरर पर काम नहीं करता है। )

આપને પોસ્ટ ગમી હોય તો Youtube પર Click કરી Subscribe કરો

મિત્રો આપને આ પોસ્ટ કેવી લાગી? કોમેન્ટમાં જરૂરથી જણાવશો.

Subscribe To Get FREE Materials!

Post a Comment

 
Top